भूगोल के पिता कौन है?|Bhugol ke janak

इस पोस्ट के माध्यम से हम जानेंगे भूगोल के जनक कौन है। (Bhugol ke janak ) और भूगोल की कितनी शाखाएं हैं तथा भूगोल का आविष्कार किस तरह से हुआ आदि सभी प्रकार की जानकारी हासिल करेंगे।

भूगोल को विकसित करने के पीछे बहुत से महान वैज्ञानिकों का योगदान है जिससे कि आज भूगोल के जरिए हम बहुत से नए नए चीजों को समझ पाते हैं।

यदि आप किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो भूगोल विषय के संबंध में बहुत से ऐसे प्रश्न परीक्षा में पूछे जाते हैं तो इस आर्टिकल के माध्यम से आपको ऐसे बहुत से प्रश्नों के उत्तर मिल जाएंगे जो कि अक्सर परीक्षा में पूछे जाते हैं तो चलिए हम भूगोल के जनक कौन हैं वह इसका विकास कैसे हुआ कि बारे में विस्तार से चर्चा करते हैं।

भूगोल के जनक ? ( Bhugol ke janak )

भूगोल के जनक हिकैटियस को माना जाता है और इन्होंने ही सर्वप्रथम स्थल भागों को सागरों से घिरा हुआ माना तथा दो महादेशों के बारे में जानकारी दी ।

हिकैटियस वैज्ञानिक ने पीरियड्स विश्व का प्रथम क्रमबद्ध वर्णन भी किया जिसके कारण एच. एफ. टाजर ने ही हिकेटियस को भूगोल के जनक की उपमा दी है।

इरेटोस्थनीज ने भूगोल शब्द का सबसे पहले उपयोग किया था । भूगोल के आविष्कार में इस वैज्ञानिक ने भी बहुत अधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Bhugol ke janak
Bhugol ke janak

हिकेटियस Bhugol ke janak के बारे में जानकारी

हिकैटियस का जन्म ( 550 BC )में मिलेटस में हुआ था। वह इनकी मृत्यु 476 BC में हुई ।

हिकैटियस महान वैज्ञानिक होने के साथ-साथ अच्छे लेखक भी थे उन्होंने अपनी पुस्तक जेस पीरियड्स में ऐसी ऐसी बातों को बताया जिससे कि पृथ्वी के कई रहस्य उभर के सामने आए।

हिकैटियस वैज्ञानिक की वजह से ही हमें पता चला था कि संपूर्ण पृथ्वी समुद्र से घिरा हुआ है और स्थल भाग पूरी पृथ्वी का मात्र 30 % ही है।और साथ ही उन्होंने दो महाद्वीपों के बारे में जानकारी दी।

इसी तरह हिकैटियस वैज्ञानिक के बाद और भी वैज्ञानिकों ने बहुत सारे रहस्य का पता लगाया जिसके कारण हिकैटियस को भूगोल का जनक कहा जाता है क्योंकि उन्होंने ही सर्वप्रथम इन चीजों पर खोज आरंभ की थी।

भूगोल को अंग्रेजी में किस शब्द से जाना जाता है।

भूगोल को अंग्रेजी में Geography के नाम से जाना जाता है और जिसकी उत्पत्ति (Geographica) शब्द से हुई है।

इस शब्द का प्रयोग इरेटोस्थनीज नामक वैज्ञानिक ने की थी

भूगोल किसे कहते है।

विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत हम पृथ्वी और अन्य खगोलीय पिंडों से संबंधित अध्ययन करते हैं उसे भूगोल कहते हैं भूगोल शब्द का निर्माण भू+गोल से हुआ है जिसका शाब्दिक अर्थ पृथ्वी का अध्ययन करना होता है। भूगोल की मुख्य 5 शाखाएं हैं जिसके बारे में हम आगे आपको बताने वाले हैं।

भूगोल की कितनी शाखाएं हैं।

भूगोल की मुख्यता 5 शाखाएं हैं जो निम्नलिखित हैं।

1.भौतिक भूगोल
2.मानव भूगोल
3.क्षेत्रीय भूगोल
4.एकीकृत भूगोल
5.जिओ मैट्रिक्स भूगोल

भौतिक भूगोल भूगोल की मुख्य शाखाएं कौन-कौन सी है

◆भौतिक भूगोल
◆जैव भूगोल
◆भूमंडल नापने का शास्र
◆जल विज्ञान और हाइड्रोग्राफी
◆जलवायु और मौसम भूगोल
◆तटीय भूगोल
◆पर्यावरण प्रबंधन
◆भू-आकृति विज्ञान
◆चतुष्कोणीय विज्ञान
◆लैंडस्केप इकोलॉजी
◆औशेयनोग्रफ़ी
◆मिट्टी-संबंधी विद्या
◆पालयोगोग्राफी
◆ग्लेसिओलॉजी

मानव भूगोल की मुख्य शाखाएं कौन-कौन सी है।

◆सांस्कृतिक भूगोल
◆आर्थिक भूगोल
◆ऐतिहासिक और समय भूगोल
◆स्वास्थ्य भूगोल
◆शहरी भूगोल
◆विकास भूगोल
◆राजनीतिक भूगोल और भू राजनीति
◆ धर्म भूगोल
◆ परिवहन भूगोल
◆सामाजिक भूगोल
◆पर्यटन भूगोल
◆ जनसंख्या भूगोल या जनसांख्यिकी

क्षेत्रीय भूगोल की शाखा वा विकाश

क्षेत्रीय भूगोल के अंतर्गत हम जलवायु राजनीति अर्थव्यवस्था संस्कृति वनस्पति और जीव की विभिन्न प्रजातियों से जुड़े विभिन्न शाखाओं का अध्ययन करते हैं।

इस भूगोल के अंतर्गत हम विशेष क्षेत्र की विशिष्टता या चरित्र को समझना आदि के बारे में जानकारी हासिल करते हैं इस भूगोल के अंतर्गत प्रकृत के साथ-साथ मानव तत्व भी सम्मिलित हैं।

जिओ मैट्रिक्स भूगोल

जिस विज्ञान के अंतर्गत हम कंप्यूटर से संबंधित चीजो का अध्ययन करते हैं व जिसमें काटाग्राफी और टोपोग्राफी चीजों का अध्ययन करते हैं उसे ज्योमेट्रिक्स भूगोल कहा जाता है।

एकीकृत भूगोल

इस भूगोल के अंतर्गत हम मनुष्य और प्रकृत दुनिया के बीच स्थानिक चीजों का वर्णन करते हैं यह भूगोल हमें मनुष्य और प्रकृति के बारे में जानकारी देती है जोकि हमारे दैनिक जीवन में रोज घटित होती हैं।

भूगोल का महत्व क्या है?

भूगोल के अंतर्गत हम पृथ्वी और अन्य ग्रहों पर हो रही हालचलो वा विभिन्न घटनाओं का अध्ययन कर सकते हैं तथा भूगोल के जरिया हमें संपूर्ण ब्रह्मांड की जानकारी मिलती है कि पूरा ब्रह्मांड किस तरह से कार्य करता है।

इस विज्ञान के अंतर्गत हम आसपास के पर्यावरण व विश्व की संपूर्ण भागों की जानकारी देकर मानव जिज्ञासा की संतुष्टि कर सकते हैं।

इस विज्ञान से हमें पृथ्वी पर उपस्थित खनिज पदार्थ पशु पक्षी मानव संसाधनों का ज्ञात होता है और यह संसाधन किस देश में पाया जाता है वा इसका उचित विकास कैसे हो सकता है, आदि की जानकारी इस विज्ञान के अंतर्गत मिलती है

भूगोल के अध्ययन का उद्देश्य

1 भूगोल के अध्ययन से हम मनुष्य जीवन में पृथ्वी संबंधित ज्ञान में व्रद्धि करते है।

  1. भूगोल के अध्ययन से हमें प्राकृतिक से जुड़ी वह जानकारी मिलती है जिससे कि हमारी प्रकृति से जुड़ी जिज्ञासा दूर हो जाती है।
  2. इस विषय के अध्ययन करने का एक उद्देश्य है कि मनुष्य इस विषय से प्रशिक्षित होकर प्रकृति व सांस्कृतिक रूप में उपलब्ध संसाधनों का उचित उपयोग करके समाज का व राष्ट्र का विकास कर सके।

भूगोल से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य –

  1. हमारे सौरमंडल में पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जिस पर जीवन संभव है बाकी अन्य ग्रहों पर जीवन संभव नहीं है।
  2. पृथ्वी का आकार और बनावट शुक्र ग्रह से मिलता जुलता है।
  3. विश्व का सबसे छोटा महाद्वीप ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप है जबकि सबसे बड़ा महाद्वीप एशिया महाद्वीप है।
  4. पृथ्वी पर उपस्थित लगभग 90% की आबादी उत्तरी गोलार्ध में रहती है।
  5. विश्व का सबसे बड़ा महासागर प्रशांत महासागर है तथा सबसे छोटा महासागर आर्कटिक महासागर है।
  6. पृथ्वी पर लगभग 78% नाइट्रोजन गैस पाया जाता है।
  7. सऊदी अरब में एक भी नदी नहीं पाई जाती है।
  8. भूगोल के जनक हिकेटियस को माना जाता है।
  9. हिकेटियस ने अपने पुस्तक जस पीरियड में भौगोलिक तत्वों का विस्तार से वर्णन किया है।

महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर –

bhugol ke janak कौंन है।

भूगोल के जनक हिकैटियस को माना जाता है।

भूगोल की दो प्रमुख शाखाएं कौंन सी है।

भूगोल की दो प्रमुख शाखाएं
भौतिक भूगोल, मानव भूगोल

भूगोल शब्द की उत्त्पति कैसे हुई।

भूगोल शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के भू और गोल शब्द से मिलकर हुई है जिसका अर्थ है गोल आकार पृथ्वी

मानव भूगोल के लेखक कौन हैं।

मानव भूगोल के लेखक माजिद हुसैन है।

भौतिक भूगोल के जनक किसे कहा जाता है।

भौतिक भूगोल के जनक पोलिडोनियन को कहा जाता है।

जियोग्राफी शब्द की उत्पत्ति किसने की थी।

जियोग्राफी शब्द की उत्पत्ति इरेटोस्थनीज ने की थी।

निष्कर्ष ( Conclusion)

इस पोस्ट के माध्यम से हमने जाना कि भूगोल के जनक कौन है भूगोल को कितने भागों में बांटा गया है वह हम भूगोल क्यों पढ़ते हैं और भूगोल से जुड़ी कई सारी महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की।

वादा करते हैं आपको हमारे द्वारा बताई गई यह जानकारी अच्छी लगी होगी यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें तथा यदि आपके मन में इस पोस्ट से संबंधित कोई भी प्रश्न हो तो नीचे कमेंट के माध्यम से अवश्य पूछें हम आपके प्रश्नों के उत्तर अवश्य देंगे धन्यवाद…

यह भी पढ़े –
इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here